बिहार विधानसभा चुनाव में सी ऍम की इक कुर्सी और दावेदार छे। मुख्यमंत्री की कुर्सी की दावेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव में सी ऍम की इक कुर्सी और दावेदार छे। मुख्यमंत्री की कुर्सी की दावेदारी । जानिए किस्मे कितना है दम

मुख्यमंत्री की कुसरसी की दावेदारी

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार गठबंधनों की संख्या बढ़ती हुई दिख रही है। और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री की कुर्सी के भी दावेदार ज्यादा है। इस साल बिहार चुनाव में सीएम पद के छह दावेदार मैदान में हैं और सीएम पद की कुर्सी तो एक ही है। इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी को हासिल करने में सभी उम्मीदवार अपनी पूरी कोशिशः रहे है। क्योंकि सभी दिग्गज उम्मीदवार हैं और अपनी-अपनी दावेदारी के लिए पूरी क्लोशीश कर रहे है।

For more Latest news:- click here
जदयू, भाजपा, हम और वीआईपी के गठबंधन एनडीए ने जहां एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है। लेकिन, राजद, कांग्रेस और तीन वामदलों के महागठबंधन ने इस बार अपना चेहरा बदल लिया है। पिछले वर्ष चुनाव में इस गठबंधन का चेहरा भी नीतीश कुमार ही थे, लेकिन इस बार इस कुर्सी पर तेजस्वी प्रसाद यादव सीएम पद के उम्मीदवार हैं। इसके अलावा ग्रांड डेमोक्रेटिक सेकुलर एलायंस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा तो प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन ने पप्पू यादव को अपना मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरी तरफ चिराग पासवान ने खुद को कभी सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, लेकिन इस बार उनकी पार्टी लोजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया है।

join our Facebook Page for more latest news and Job Updates please click here

OUR RECENT POSTS

जानिए सीएम पद के दावेदार उम्मीदवारों की पूरी जानकारी

  1. वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार– नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं और एनडीए की तरफ से इसबार मुख्यमंत्री पद का उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। वो पहली बार 1985 में बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे तो 9वीं लोकसभा के लिए 1989 में पहली बार चुने गए। इसके बाद 1991, 1996, 1998, 1999 व 2004 में भी लोकसभा के लिए चुने गए थे। नितीश कुमार का अनुभव काफी लम्बा है। देखा जाये तो नीतीश कुमार के मुख्यमंत्रित्व काल में वो पहली बार 03 से 10 मार्च 2000 सात दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने फिर 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक, 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक और फिर 22 फरवरी 2015 से अब तक बिहार के मुख्यमंत्री हैं।
    2. तेजस्वी यादव- तेजस्वी यादव महागठबंधन की सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस बार बिहार विधान सभा चुनाव में महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार भी हैं। तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे हैं, लेकिन उनका संसदीय जीवन का अनुभव बहुत कम है पर पिछले विधानसभा चुनाव में वो पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे और जीतकर विधायक बने थे।
    3. उपेंद्र कुशवाहा – उपेन्द्र कुशवाहा ग्रांड डेमोक्रेटिक सेकुलर एलायंस के सीएम पद के उम्मीदवार हैं। उपेन्द्र कुशवाहा का राजनीतिक जीवन का अनुभव भी लंबा है। बीस साल पहले वो पहली बार विधायक बनकर ससंदीय जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2000 में पहली बार विधायक बने। पहले विधान सभा के उप नेता और फिर नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए गए। 2010 में जदयू कोटे से राज्यसभा गये, 2014 में एनडीए में शामिल हुए और सांसद बने, 2014 में केन्द्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री बने।
    4. पप्पू यादव- पप्पू यादव जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष है। और प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन के सीएम प्रत्याशी हैं। 1990 में सिंहेश्वरस्थान से निर्दलीय विधायक बने और पहली बार 1991 में पूर्णिया से सांसद बने.उसके बाद पांच बार सांसद रहे। पप्पू यादव का संसदीय अनुभव काफी अच्छा है।पप्पू यादव के नाम कई समाजिक कार्य हैं। पिछले साल बाढ़ के दौरान उन्होंने पटना के कई घरों में सहायता पहुंचाई। इसके पहले भी हर आपदा में वह लोगों के साथ खड़े रहते हैं।
    5. पुष्पम प्रिया चौधरी – पुष्पम प्रिय चौधरी जदयू के पूर्व एमएलसी विनोद चौधरी की पुत्री हैं। पुष्पम प्रिय चौधरीप्लुरल्स पार्टी की सीएम है। वो पहली बार मार्च, 2020 में राजनीति में आई और प्लुरल्स पार्टी बना। उन्होंने राजनीति में आते ही खुद को बतौर मुख्यमंत्री पेश कर दिया।

For latest news and Job updates you can Join us on Whatsapp :- click here

Also for latest news and Job updates you can Join us on Telegram also :- Click Here

For More latest News and Job Updates Please Click here

Leave a Comment