सन्यास के बाद अपना शोंक पूरा कर रहे है महेंद्र सिंह धोनी । डेयरी फार्म में कर रहे है आर्गेनिक खेती

सन्यास के बाद अपना शोंक पूरा कर रहे है महेंद्र सिंह धोनी । डेयरी फार्म में कर रहे है आर्गेनिक खेती | भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी

डेयरी फार्म में कर रहे है आर्गेनिक खेती

भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर राष्रीये क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रिटायरमेंट के बाद लोग अक्सर अपने शोक पुरे करने में जुट जाते है और वो ऐसे काम में जुट जाते है जो शयद उन्होंने पहले कभी अपने निजी काम के साथ नहीं किया होता। और ऐसा ही कुछ आज कल क्र रहे है भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी। महेंद्र सिंह धोनी संन्‍यास के बाद अपना ध्‍यान डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती पर भी लगा रहे हैं। धोनी रांची के धुर्वा स्थित सेम्बो में 55 एकड़ में फार्मिंग कर रहे हैं जिसमें डेयरी फार्म के साथ-साथ ऑर्गेनिक खेती भी हो रही है।

For more Latest news:- click here

join our Facebook Page for more latest news and Job Updates please click here

धोनी के फार्म हाउस में फिलहाल मौसमी सब्जी ही उत्पादित हो रही हैं। अभी उनके फार्म हाउस पर टमाटर, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली की खेती हो रही है जिसमें अभी टमाटर का उत्पादन हो रहा है। धोनी के फार्म हाउस में हर दिन 80 किलो टमाटर टूट रहा है। बाजार में इसकी काफी डिमांड है और सुबह ही सभी टमाटर खत्म हो जाते हैं। धोनी के फार्म हाउस में टमाटर का उत्पादन पूरी तरह से ऑर्गेनिक रूप में की जा रही है। आने वाले 1 सप्ताह में धोनी के फार्म हाउस की उत्पादित गोभी का भी रांची के लोग स्वाद ले सकेंगे। फिलहाल धोनी के फार्म का टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहा है।

OUR RECENT POSTS


वहीं, धोनी के फार्म हाउस में रोजाना लगभग 300 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और इनका दूध सीधे बाजार में बिक रहा है । 55 रुपये किलो दूध का भाव रखा गया है जो कुछ ही घंटों में खत्म हो जाता है। महेंद्र सिंह धोनी यह सब शौंकिया तोर पर क्र रहे है क्योकि उन्हें यह सब करने का बहुत शोक है और उन्हें यह करने से अत्यंत ख़ुशी भी मिलती है। धोनी डेयरी फार्म की देख रेख करने के लिए डॉक्‍टर व‍िश्‍वरंजन की मदद ले रहे है। धोनी के फार्म हाउस की देखरेख शिवनंदन और उनकी पत्नी सुमन यादव करती हैं। इन्हीं के जिम्‍मे पूरा सब्जी का कारोबार है। धोनी के डेयरी फार्म की देखरेख कर रहे डॉक्‍टर व‍िश्‍वरंजन ने आजतक को बताया क‍ि धोनी ने भारतीय नस्ल की साहीवाल और फ्रांस के नस्ल की फ्रीजियन गाय को रखा है। धोनी की गौशाला में फिलहाल 70 गाय हैं और यह सभी गाय पंजाब से लाई गई हैं। शिवनंदन ने आज तक को बताया कि धोनी जब भी रांची में रहते हैं तो हर दो-तीन दिन पर अपने इस फार्म हाउस को देखने जरूर आते हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से सब्जी का ऑर्गेनिक रूप से उत्पादन हो रहा है धोनी इसको देखकर काफी खुश हैं। सब्जी और दूध बेचकर जो भी पैसे मिलते हैं वह सीधे धोनी के बैंक अकाउंट में डाल दिए जाते हैं। धोनी डेयरी फार्म में रखी गई गायों के पास भी आकर कुछ पल जरूर बिताते हैं।

For latest news and Job updates you can Join us on Whatsapp :- click here

Also for latest news and Job updates you can Join us on Telegram also :- Click Here

For More latest News and Job Updates Please Click here

Leave a Comment