बिहार में चुनाव की तारीखों का किया गया ऐलान। बिहार विधानसभा चुनाव 2020

बिहार में चुनाव की तारीखों का किया गया ऐलान। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 । बिहार चुनाव। सुनील अरोड़ा ने किया ऐलान। जानिए पूरा शेड्यूल

बिहार विधानसभा चुनाव 2020– बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव ३ चरणों में होंगे। कोविद की समस्या को नज़र रखते हुए यह नतीजा लिया गया। विधानसभा चुनाव 2020 का पहला चरण 28 अक्टूबर 2020 को होगा, दूसरे चरण का 03 नवंबर 2020 और तीसरे चरण का चुनाव 07 नवंबर 2020 को कराया जाएगा। और 10 नवंबर 2020 को वोटिंग की गिनती शुरू होगी और नतीजे घोषित किये जायेगे। इस बार विधानसभा की २४२ सीटों के लिए चुनाव लड़ा जायेगा और इसी के साथ सूबे की 243 विधानसभा सीटों पर कब-कब वोटिंग होगी ये भी तह हो गया है।

For more Latest news:- click here

बिहार चुनाव का शिड्यूल- बिहार विधानसभा चुनाव 2020

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिहार चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। इस साल प्रदेश में तीन फेज में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दूसरे फेज का चुनाव 3 नवंबर को और तीसरे चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी और नतीजे घोषित किये जायेगे। पहले चरण में 16 जिलों और 71 सीटों पर चुनाव। दूसरे चरण में 17 जिलों में चुनाव होगा। दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होगा।तीसरे चरण में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा।

join our Facebook Page for more latest news and Job Updates please click here


पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 9 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर होगी। 3 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होगी। इसी तरह तीसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर होगी। आखिर चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। और साथ ही 10 नवंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे।

OUR LATEST POSTS

चुनाव आयोग की जरूरी सूचनाएं

  1. सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग– बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएंगए। इस साल मतदान का समय भी बड़ा दिया है। इस साल सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग।मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन ऑनलाइन और ऑफलाइन भरे जा सकते हैं।
  2. कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे– एक बूथ पर सिर्फ 1,000 मतदाता ही मदतान कर पाएंगे। कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे।
  3. चुनाव प्रचार- चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ दो से ज्यादा वाहन नहीं जा सकते हैं। इस बार वर्चुअल चुनाव प्रचार होगा। बड़ी- बड़ी जनसभाएं नहीं की जा सकेंगी। विधानसभा कैंडिडेंट समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे। 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे।
  4. सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर होगी कानूनी कार्रवाई– मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी एक चुनौती है। सोशल मीडिया पर कोई भी अगर समाज में कच गलत करने की कोशिश करता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई होगी।
  5. कोरोना काल में बिहार चुनाव को लेकर खास तैयारी– चुनाव आयोग ने बताया कि कोरोना काल में बिहार चुनाव के लिए काफी तैयारी की गई है। एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है। कोरोना काल में सबसे बड़ा चुनाव है। 6 लाख पीपीई किट, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल होगा। 6 लाख फेस शिल्ड, 23 लाख ग्लव्स, 47 लाख हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है।
  6. उम्मीदवारों के बारे में जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी– सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर ही होंगे। उम्मीदवारों के बारे में जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी। उम्मीदवारों पर केस की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
  7. बिहार चुनाव में इसबार एक लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन– मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा करने के लिए यहां है। बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होना है। कोरोना के दौर में पहला बड़ा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए चुनाव कराने जरूरी हैं। बिहार चुनाव में इसबार एक लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे।

For latest news and Job updates you can Join us on Whatsapp :- Click Here

Also for latest news and Job updates you can Join us on Telegram also :- Click Here

For More latest News and Job Updates Please Click here

Leave a Comment