नो बॉल विवाद : संजू सैमसन का पलटवार , कहा- वह फुल टॉस गेंद थी
नो बॉल विवाद : संजू सैमसन का पलटवार , कहा- वह फुल टॉस गेंद थी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju samson) ने शुक्रवार को आईपीएल 2022 लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत के बाद ‘नो-बॉल’ विवाद पर कहा कि यह फुलटॉस गेंद थी, जिसे अंपायर ने इसे सामान्य गेंद दिया और वह अपने फैसले पर अडिग रहे। जोस बटलर (116 रन) के शतक और साथी सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (54 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दो विकेट पर 222 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में आठ विकेट पर 207 रन ही बना सकी।

For latest news and Job updates you can Join us on WhatsApp :- click here

नो बॉल विवाद

दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम ओवर में 36 रन चाहिए थे। रावमैन पॉवेल (28 रन, 15 गेंद, पांच छक्के) ने ओबेद मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के जड़ दिए। लेकिन तीसरी गेंद को ‘नो-बॉल’ करार नहीं करने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने लगे। कोच प्रवीण आमरे इशारे से ‘नो-बॉल’ चेक करने को कह रहे थे, इससे कुछ देर तक मैच रुक गया। इस पर सैमसन ने कहा, ‘यह छक्का था, यह फुल टॉस गेंद थी। अंपायर ने इसे सामान्य गेंद करार किया था। लेकिन बल्लेबाज इसे ‘नो-बॉल’ करने की मांग कर रहे थे। लेकिन अंपायर ने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया था और वह इस पर अडिग रहे।’

join our telegram for more latest news and job updates please click

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गये बटलर का यह आईपीएल 2022 में तीसरा शतक था। इस पर उन्होंने कहा, ‘यह सचमुच विशेष था। मैंने इसका लुत्फ उठाया। मुझे यह वानखेड़े स्टेडियम पसंद है जहां मैंने मुंबई इंडियंस के साथ पहला आईपीएल खेला था। मैं अपनी जिंदगी की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म का लुत्फ उठा रहा हूं और इसे जारी रखना चाहूंगा।’ 

For More Latest Job and News Click Here

Latest Post:

join our Facebook Page for more latest news and Job Updates please click here

join us on twitter for more latest news and Job Updates please click

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here