राजनीति - राजनीति का खेल बंद कर दो दिनों में पप्पू यादव को करिये रिहा |वरना करूंगी अनशन : रंजीत रंजन

राजनीति – राजनीति का खेल बंद कर दो दिनों में पप्पू यादव को करिये रिहा, वरना करूंगी अनशन : रंजीत रंजन

क्यों इतने अपंग हैं नीतीश कुमार, कि वो भी कर रहे जो बिहार को गंवारा नहीं

मॉडलिंग औऱ लॉबिंग से ज्यादा राजीव प्रताप रूडी की राजनीतिक हैसियत नहीं

वरना करूंगी अनशन : रंजीत रंजन :-

32 साल पुराने मामले में जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव को जेल भेजने के मामले में उनकी पत्नी व पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और ड्रग्स माफिया के खिलाफ जमकर हमला बोला और कहा कि अगर 2 दिनों में पप्पू यादव की रिहाई नहीं हुई, तो मैं मुख्यमंत्री जी आपको, आपके गुर्गे को, राजीव प्रताप रूडी और भाजपाई को सड़क पर खड़ा करूंगी। आपको भी जेल भेजकर ही दम लुंगी।

उन्होंने कहा कि महामारी में राजनीति राजनीति खेलने का वक़्त नहीं है, इस वक्त हमसबों को एक दूसरे का सपोर्ट करना चाहिए। आज पप्पू यादव के साथ लोग इसलिए नहीं खड़े हैं कि चुनाव होने वाला है। या कोई बड़ी पार्टी है। आज लोग इसलिए खड़े हैं कि महामारी चल रही है। दूसरी लहर चल रही है। लोगों की जानें जा रहे हैं। सबलोग भयभीत हैं। मैं पूछना चाहती हूं पप्पू यादव का कौन सा अपराध था, जिसमें जेल भेजा गया। सुबह 9 बजे लॉक डाउन का उल्लंघन कर गिरफ्तार किया गया। फिर बाद में 32 साल पुराने के केस में उन्हें जेल भेजा गया। क्यों भेजा गया। किसलिए भेजा गया। कौन सा। अपराध था और वे कौन लोग हैं जिनके इशारे पर ये कार्रवाई हुई है।

उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू अगर आप इतने मजबूर थे, तो हमलोग को बता देते कि बहुत कम विधायक आये हैं। भाजपा का पूरे देश में गुंडाराज चल रहा है। न चोर को पकडूँगा – न चोरी को पकड़ने दूंगा। न खुद काम करूंगा – न किसी को चोरी करने दूंगा। आपको आखिर हो क्या गया है। इतने अपंग क्यों हो गए हैं। ऐसी कौन सी चीजें हैं जिसके दबाव में आप वो सबकुछ कर रहे हैं, जो बिहार को गवारा नहीं। बालिका गृह कांड है। क्या आपके केस हैं। 1991 में हत्या का केस हुआ 2011 में रफा। दफा करा लिया। 89 में जिस कांड में आपने पप्पू यादव पर केस हुआ। इस कांड का सूचक, आज तीनो लोगों का वीडियो चल रहा है कि केस फर्जी है। 32 साल बाद पुराना केस महामारी के वक्त याद आया क्यों? इसी में सब छुपा है।

उन्होंने राजीव प्रताप रूडी से सांकेतिक रूप से पूछा कि वे पायलट थे, किसके आशीर्वाद से मंत्री बने, कैसे राजनीति में आये। उत्तराखंड फार्म हाउस, बिहार, दिल्ली से लेकर जितने भी स्टाफ हैं, उसकी सैलरी कहाँ से दे रहे हैं। कांस्टीट्यूशन क्लब के इंचार्ज जब बनाया गया, तब कितना घोटाला हुआ। स्किल इंडिया के मिनिस्टर थे और मोदी साहब ने क्यों हटाया। स्किल इंडिया में एम्बुलेंस ड्राइवर को ट्रेनिंग देनी थी, क्यों नहीं दी। ये सब आप बताएं। जिनके घर शीशे के हों, वो वैसे लोगों को पत्थर न मारे। ये कोई ड्रामा नहीं चल रहा है। कोई मजाक नहीं है कोरोना महामारी के दौर में अस्पताल से शमसान तक जाना। कमरे में बैठकर लॉबी लॉबी करने में बहुत मजा आता है। मॉडलिंग करने में सेटिंग करने में बहुत मजा आता है। रूडी साहब की राजनीति हैसियत राजनीतिक व्यक्ति से ज्यादा मॉडलिंग और सेटिंग करने की है। आज उसी के बल पर आज पप्पू यादव को जेल भेजने का काम किया।

उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पहले ही परिवार को बच्चों को छोड़ कर पहले ही जान देने को तैयार थे। पप्पू जी जबतक जेल में हैं, खेल तो होगा। असप्तालों का निरीक्षण भी होगा। प्राइवेट माफियाओं से मिलकर ड्रग्स की कालाबाजारी, ऑक्सीजन, बेड, की कालाबाजारी जारी है। पैसा कमाने में रोक लग रही थी। आपकी ड्रग्स कम्पनियों के साथ मिली जुली खुंदक है। आपने छेड़ा है। हम भी चप्पा चप्पा छानेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जहां 10 लाशें जल रही हैं, आप दो दिखाते हैं। यूपी, मध्यप्रदेश, दिल्ली हर जगह यही हाल है। जनता को उतना भी मत डरा दीजिये की लोग डरना भूल जाएं। सर पर मौत का कफ़न बांध चलने वाले व्यक्ति को जब डराने की कोशिश करते हैं तो डर खुद डर जाता है। ये सत्ताधारियों को समझना होगा।

पूर्व सांसद ने लालची सत्ताधारी माहमारी से भी बड़ी महामारी है। सत्ता में बैठे लोग जनता को कीड़े मकोड़े समझते हैं। मुख्यमंत्री जी आप, आपका गैंग और ये भाजपाई जनता को महामारी में जनता को मारने वाली दवाई बने हैं। आपकी असुविधा और अव्यवस्था के कारण लोग मर गए हैं। कमरे में बैठकर ये बता रहे थे जून से वेंटिलेटर हैं, लेकिन ये नहीं बताया चल कितने रहे हैं। सुपौल में 6 वेंटिलेटर है। हम लोगों में डर फैलाने के कारण हम लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। ये कौन सा मंत्रालय है, जो फेलियर के नाम से कौन से नौकर शाह हैं जिनके लिए आप लोगों का मुंह बंद करायेंगे।

रंजीत रंजन ने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा कि मोदी साहब सेंट्रल में चुप्पी साधे हैं। आपके ही क्रियाकलापों की प्रेरणा है, जो आपके लोग कर रहे हैं। आप सत्ता के जुनून में इतने पागल हैं कि देश की आपदा 90 प्रतिशत है। यह who समेत दुनिया भर के लोगों ने कहा। इस बीच में अगर कोई जनता की मदद को आगे आये उसे जेल भेज देंगे। आप जेल जेल लॉबी लॉबी खेल रहे हैं। राजनीति राजनीति खेलने का शौक है। न ही किसी को ऐसा करते देखने का है।

उन्होंने कहा कि आज प्रशासन और डॉक्टर का खेल खेल रहे हैं। डॉक्टर कह रहे हैं हायर मेडिसिन की जरूरत है। प्रशासन और डॉक्टर आपसे में खेल रहे हैं। पप्पू यादव को हैवी रिस्क है। इंफेक्शन के चांस है।गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन हुआ। मुझे सूचना मिली है कि उन्हें दरभंगा शिफ्ट किया जाएगा। बिहार के अस्पताल में तो ऑक्सीजन सिलिंडर नही है। ऐसे में अगर वे जेल के अंदर पॉजिटिव होकर आएंगे, तो कोई माफ नहीं करेंगे।

उन्होने कहा किमदद करने में कोई राजनीति कर रहा, तो फ़ोन कर कहिए कि राजनीति मत करिए। बिहार की जनता को खतरे में डालेंगे, तो अच्छा नहीं होगा। तीसरी लहर की चिंता कीजिये। डर लग रहा है कद से, तो चुनाव दूर है।

उचित ईलाज हेतु श्री पप्पू यादव जी को अभी सुपौल के वीरपुर जेल से DMCH लाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here